स्वामी विवेकानंद के 30 अनमोल विचार | दिखाते हैं जीने का रास्ता | Swami vivekanand motivational quotes in hindi

स्वामी विवेकानंद के 30 अनमोल विचार, Swami vivekanand motivational thoughts in hindi
स्वामी विवेकानंद के 30 अनमोल विचार


swami vivekananda thoughts in hindi
: हमारे देश में कई महापुरुषों ने जन्म लिया है, जिनका जीवन हरेक के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके कार्यों और विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं। उनके अनमोल विचारों को अगर कोई निराश, असफल व्यक्ति भी अपने जीवन में उतारता हैं, तो उसे जीवन जीने का मकसद और सफल होने का रास्ता मिल जाता हैं। इन्हीं महापुरुषों में से एक है स्वामी विवेकानंद, जिनके विचारों पर चलकर बहुतों ने कामयाबी हासिल की है।



इस लेख में हम स्वामी विवेकानंद के उन अनमोल विचारों को जानेंगे, जो सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार आपको जीवन जीने के, कामयाब होने के लिए पथ प्रदर्शक साबित होंगे।



स्वामी विवेकानंद का परिचय


स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम था नरेंद्र नाथ दत्त। स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक गुरु थे। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण मठ, रामकृष्‍ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी।



स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धार्मिक सम्मेलन में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इस विश्व धार्मिक महासभा में उनके भाषण ने वहां उपस्थिति हरेक का दिल जीत लिया था। औपनिवेशक भारत में हिंदुत्‍व के पुन: उद्धार और राष्‍ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए जाने जाने वाले इस महापुरुष ने 4 जुलाई 1902 को महज 39 साल की आयु में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी शिक्षा और विचार आज भी हमारे लिए पथ प्रदर्शक साबित हो रहे हैं।



तो आए जानते है स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचारों (Swami Vivekananda Quotes in Hindi) के बारे में।



Swami Vivekananda Quotes in Hindi – स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार



1. "परिश्रम अगर आदत बन जाए, तो सफलता मुकदर बन जाती है।" - स्वामी विवेकानंद


2. "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।" - स्वामी विवेकानंद


3. "जिसके पास उम्मीद है वो लाख हार के बाद भी नहीं हारता।" - स्वामी विवेकानंद


4. "कामयाब होने के लिए अपनी मेहनत पर विश्वास करना जरूरी है। किस्मत तो जुए में आजमायी जाती है।" - स्वामी विवेकानंद


5. "किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए-आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।" - स्वामी विवेकानंद


6. "एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।" - स्वामी विवेकानंद


7. "जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।" - स्वामी विवेकानंद


8. "सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यह है: वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता, पूर्ण रूप से निःस्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल है।" - स्वामी विवेकानंद



9. "चिंतन करो, चिंता नही, नए विचारो को जन्म दो।" - स्वामी विवेकानंद



10. "मुझे गर्व है कि मैं उस देश से हूँ जिसने दुनिया को सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया है। हम सभी धर्मों सत्य के रूप में स्वीकार करते है।" - स्वामी विवेकानंद



ये भी पढ़ें : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के 30 अनमोल विचार, जो हजारों लोगों के पथ प्रदर्शक हैं


Swami vivekanand inspirational thoughts in hindi - स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार



11. "जब किसी दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए। आप सुनिश्चित हो सकते है कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हो।" - स्वामी विवेकानंद



12. "एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।" - स्वामी विवेकानंद


13. "तुम्हारे लक्ष्य के अलावा जिस पर भी तुम्हारा ध्यान है। वही तुम्हारा परम शत्रु है।" - स्वामी विवेकानंद


14. "बड़ा सोचो दूसरों से पहले सोचो और जल्दी सोचो क्योंकि विचारों पर किसी एक का अधिकार नहीं है।" - स्वामी विवेकानंद


15. "परमात्मा कभी किसी का भाग्य नहीं लिखता। जीवन के हर कदम पर हमारी सोच, हमारा व्यवहार और हमारे कर्म ही हमारा भाग्य लिखते है।" - स्वामी विवेकानंद


16. "जीवन में आपको कोई रोकने टोकने वाला है। उसका एहसान मानिए क्योंकि जिन बागों में माली नहीं होते। वो बाग जल्दी उजड़ जाते है।" - स्वामी विवेकानंद


17. "सच्चा प्यार किताबों से कीजिए आपकी जीत निश्चित होगी। यही वो सीढ़ी है जो आपको सफलता की मंजिल तक लेकर जाएगी।" - स्वामी विवेकानंद


18. "अच्छे लोगों की भगवान बहुत परीक्षा लेता है, लेकिन साथ नहीं छोड़ता। और बुरे लोगों को भगवान बहुत कुछ देता है, लेकिन साथ नहीं देता।" - स्वामी विवेकानंद


19. "जिसके साथ श्रेष्ठ विचार रहते हैं, वह कभी भी अकेला नहीं रह सकता।" - स्वामी विवेकानंद


20. "ताकत ही जीवन है और कमजोरी ही मौत है।" - स्वामी विवेकानंद

ये भी पढ़ें : नेल्सन मंडेला के 30 अनमोल विचार, 30 priceless thoughts of Nelson Mandal

Swami vivekanand motivational quotes in hindi - स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार


21. "अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है, सीखते रहो।" - स्वामी विवेकानंद


22. "सत्य को हजारो तरीको से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक तरीका सत्य ही होंगा।" - स्वामी विवेकानंद


23. "एक समय में एक ही काम करो और उस समय सब कुछ भूलकर अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो।" - स्वामी विवेकानंद


24. "एक नायक की तरह जिएं। हमेशा कहें मुझे कोई डर नहीं, सबको यही कहें कोई डर नहीं रखो।" - स्वामी विवेकानंद


25. "आत्मा से अच्छा कोई गुरु नहीं है। सब कुछ खुद अंदर से सीखना है।" - स्वामी विवेकानंद


26. "आप जो भी सोचेंगे, आप वही हो जाएंगे। अगर आप खुद को कमजोर सोचेंगे तो आप कमजोर बनोगे। अगर आप सोचेंगे की आप ताकतवर हैं तो आप शक्तिशाली बन जाएंगे।" - स्वामी विवेकानंद


27. "ब्रह्मांड की सभी शक्तियां इंसान के शरीर में विद्यमान हैं। हम ही मूर्खतापूर्ण आचरण करते हैं, जो अपने हाथों से अपनी आंखों को बंद कर लेते हैं और फिर चिल्लाते भी हैं कि हमारे चारों तरफ अंधेरा है कुछ नजर नहीं आ रहा।" - स्वामी विवेकानंद


28. "रास्ते तो हर तरफ होते है निर्भर आप पर करता है। पार करना है या इंतजार करना है।" - स्वामी विवेकानंद


29. "जो बुरा लगे उसे त्याग दो। फिर चाहे वो विचार हो, कर्म हो या मनुष्य।" - स्वामी विवेकानंद


30. "अगर आप खुद पर यकीन नहीं करते हैं और पौराणिक देवताओं में यकीन करते हैं तो आपको मुक्ति नहीं मिल सकती। स्वयं में विश्वास रखो और इसी विश्वास पर अडिग हो जाओ।" - स्वामी विवेकानंद


तो आशा करते हैं आपके लिए Swami Vivekanand Thoughts in hindi प्रेरणादायक साबित होंगे। और आपको कामयाबी दिलाने में उपयोगी होंगे. स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार आपको कैसे लगे कमेंट सेक्शन में जरूर बताए।

और ऐसे ही महापुरुषों के अनमोल विचारों को जानने के लिए www.anmolhindi.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

ये भी आपको पसंद आएंगे :

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area