नेल्सन मंडेला के 30 अनमोल विचार, 30 priceless thoughts of Nelson Mandal

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार, Nelson Mandela's most inspirational quotes
नेल्सन मंडेला के 30 अनमोल विचार


Nelson Mandela's most inspirational quotes : शांति के दूत के रूप में जाने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला(Nelson Mandela) के जन्मदिन 18 जुलाई को पूरी दुनिया में नेल्सन मंडेला दिवस(Nelson Mandela International Day) के रूप में मनाया जाता है। रंग भेद के खिलाफ लड़ाई में नेल्‍सन मंडेला के योगदान को कोई भुला नहीं सकता. 



रंगभेद के खिलाफ लड़ाई के चलते उन्हें जेल में 27 साल बिताने पड़े थे. वे महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तरह अंहिसा के रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे. जिस कारण उन्हें अफ्रीका के गांधी भी कहा जाता है। अहिंसा के रास्ते पर चलकर समानता और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के कारण नेल्सन मंडेला को वर्ष 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। और 1994 में नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए थे। 



रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर 2009 में उनके सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस' (Nelson Mandela Day) घोषित किया था और तब से ही हर साल उनके जन्मदिन के दिन ‘मंडेला दिवस' मनाया जाता है.



मंडेेेला के साहस, धैर्य, जनता से जुड़ाव, मानव मूल्‍यों के लिए संघर्ष की गाथा ने उन्‍हें दुनियाभर के अश्वेत और हाशिये पर रह वाले लोगों का नेता बना दिया। और आज भी वह दुनिया में कहीं भी किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ जंग की एक बड़ी प्रेरणा बने हुए हैं। इस लेेेेख में हम नेल्सन मंडेला द्वारा कहे गए अनमोल विचारों को जानेंगे, जो हमारे लिए प्रेरणादायक हैं।


नेल्सन मंडेला के 30 अनमोल विचार, 30 priceless thoughts of Nelson Mandal



1. एक विजेता सपने देखने वाला होता है, जो कभी भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ता, बल्कि उसे पूरा करता है।


2. निडर होना साहस नहीं है, बल्कि डर पर विजय पाना साहस है। बहादुर आदमी वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो उस डर पर विजय प्राप्त करता है।



3. यदि आप किसी भी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हैं जिसे वह समझता है, तो वह उसके दिमाग में जाती है. लेकिन अगर आप उसकी अपनी भाषा में बात करते हैं तो वह उसके दिल में उतरती है.

नेल्सन मंडेला के 30 अनमोल विचार, 30priceless thoughts of Nelson Mandal
नेल्सन मंडेला के प्रेरणादायक विचार


4. आप अपनी आशाओं को देखते हैं या अपने डर को यह आपका चुनाव हैं।


5. आप किसी भी कार्य में तभी सफल हो सकते हैं, जब आप उस पर गर्व करें।


6.  मैं जातिवाद से बहुत ही नफरत करता हूँ, मुझे यह बर्बरता लगती है. फिर चाहे वह अश्वेत व्यक्ति से आ रही हो या श्वेत व्यक्ति से.


7. एक बुद्धिमान इंसान की निशानी यह है कि, वह पहले लोगों को कुछ करने के लिए मनाता है, और फिर उन्हें ऐसा प्रभावित करता है कि, वे मानने लगते है वह उनका ही विचार था।


8. हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और हमेशा यह याद रखना चाहिए कि सही करने के लिए समय हमेशा परिपक्व होता है।


9. कोई भी इंसान जन्म से ही रंग, हालात और उसके धर्म के प्रति नफरत लेकर पैदा नहीं होता।


10. कोई भी देश वास्तव में तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक कि उसके नागरिक शिक्षित न हों।

पत्रकारिता पर 25 अनमोल विचार, 25 best journalism quotes


नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार, Nelson Mandela's most inspirational quotes



11. शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते है।


12. स्वतंत्र होना, सिर्फ अपनी जंजीर को उतार देना मात्र नहीं है, बल्कि इस तरह का जीवन जीना है कि औरों का सम्मान और स्वतंत्रता बढे।


13. मनुष्य की अच्छाई उस लौ के समान है जिसे छुपाया तो जा सकता है लेकिन कभी बुझाया नहीं जा सकता।


14. हर कोई अपनी परिस्थितियों से ऊपर उठ सकता है और सफलता हासिल कर सकता है। अगर वे समर्पित हैं और वे जो करते हैं उसको लेकर भावुक हैं।


15. मैं कभी असफल नहीं होता। मैं या तो जीतता हूं या फिर सीखता हूं।


16. पैसे से सफलता हासिल नहीं होगी, यह स्वतंत्रता से हासिल होगी।


17. जब तक कोई काम पूरा नहीं हो पाता है. तब तक वह हमेशा असंभव सा लगता है।


18. कठिनाइयाँ कुछ लोगो को तोड़ती हैं लेकिन कुछ लोगों को बनाती हैं।


19. जेल सिर्फ आपसे आपकी आजादी ही नहीं छीनती बल्कि आपनी पहचान भी छीन लेती है।


20. सबसे बड़े गर्व की बात कभी ना गिरने में नहीं है बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार, Nelson Mandela's most inspirational quotes


21. ऐसे बच्चे जो सड़क पर सोते हैं और जिंदगी जीने के लिए भीख मांगते है। वे कभी न खत्म होने वाले जॉब के गवाह है।


22. सभी बंधनों से मुक्त होकर जीना जिंदगी नहीं है बल्कि जिंदगी को उस रस्ते पर जीना जिसपर दूसरों को आजादी दी जाए और उनकी इज्जत की जाए, वही जिंदगी है।


23. बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना दूसरों की मदद करने के लिए एक समय और ऊर्जा देने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है।


24. सबसे कठिन चीज़ समाज का बदलाव नहीं हैं बल्कि खुद का बदलाव है।


25. इस दुनिया में आदमी और महिलाएं सालों से आते-जाते रहे हैं। लेकिन कुछ लोग जाने के बाद अपने पीछे कुछ नहीं छोड़ जाते, बल्कि अपना नाम भी नहीं छोड़ते।


26. जीवन को ऐसे जियो कि जैसे कोई देख नहीं रहा हो और अपने आप को व्यक्त ऐसे करो कि जैसे हर कोई सुन रहा हो।


27. सभी लोगों के लिए काम, रोटी, पानी और नमक हो।


28. गरीबी कभी गुलामी और रंगभेद निति की तरह आकस्मिक नहीं आती। बल्कि यह इंसान द्वारा ही बनाई जाती है और इंसानों की सहायता और क्रियाओं से ही इसे हटाया जा सकता है।


29. एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा ह्रदय हमेशा अजेय समीकरण होता है। लेकिन अगर आप इस समीकरण में थोड़ी शिक्षा या कलम कि ताकत मिला दें तो यह कुछ बेहद खास हो जाता है।


30. साहसी लोग शांति की लिए, क्षमा करने से भी घबराते नहीं है.


आपको नेल्सन मंडेला के most inspirational quotes कैसे लगे। कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

और ऐसे ही महापुरुषों के अनमोल विचारों को जानने के लिए www.anmolhindi.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

ये भी पढ़े ;


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area